हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में भीषण गर्मी के चलते जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का अवकाश घोषित किया
हनुमानगढ़ जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रकोप के चलते जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने आंगनबाड़ी केदो में तीन से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 13 जून तक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों से अस्थाई रूप से मुक्त रखा जाएगा।