बेरो: हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, कुल्लू गांव में पसरा मातम
Bero, Ranchi | Jun 19, 2026 नरकोपी थाना क्षेत्र के कुल्लू गांव में शुक्रवार सुबह जंगली हाथी के हमले में खेदुवा उरांव की मौत हो गई। बताया गया कि घर से निकलने के दौरान जंगल से निकले हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। घटना के बाद गांव में मातम है, वहीं ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था और मुआवजे की मांग की है।