केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के मुख्य अतिथ्य व सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ का स्वर्ण जयंती समारोह टाउन हॉल में आयोजित हुआ।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।