काराकाट: कछवां थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर और सोहदा में विद्युत विभाग ने 13 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज
कछवां थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर और सोहदा मेंं गुरुवार को दोपहर 3 बजे विद्युत विभाग ने छापेमारी कर 13 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा। इस मामले में सभी आरोपियों पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में इब्राहिमपुर के देवंती देवी, सुनिल चौधरी, इंदल चौधरी, मोहम्मद.....