हुज़ूर: भोपाल में कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल का बयान
Huzur, Bhopal | Sep 13, 2024 मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में इंदौर के पर्यटक स्थल जामगेट पर सेना के दो अधिकारियों को बंधक बनाकर उनकी महिला मित्रों से गैंगरेप की जघन्य घटना से समूचा प्रदेश कलंकित हुआ है। इस घटना ने प्रदेश को एक बार फिर शर्मसार किया है।