हुज़ूर: भोपाल में BHMS छात्रा के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है
Huzur, Bhopal | Sep 13, 2024 भोपाल में BHMS छात्रा के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। स्कूल में साथ पढ़ने वाले युवक से उसकी दोस्ती थी। आरोपी ने मिलने के बहाने पीड़िता को बुलाया। इसके बाद घुमाने का झांसा दिया। एक होटल रूम में युवती को लेकर पहुंचा और संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया।