हुज़ूर: भोपाल के कमला नगर पुलिस ने एक बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Sep 13, 2024 भोपाल के कमला नगर पुलिस ने एक बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर किया गिरफ्तार । दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भदभदा मंडी पहुंचे थे जहां बदमाश ने उनके साथ गाली-गलौच कर कहा कि बीजेपी वाले यहां नहीं घुसेंगे। कमलानगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।