तेंदूखेड़ा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार की शाम 5 बजे तेंदूखेड़ा झलौन में किराना दुकान,होटल,नाश्ता दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नमूने जांच हेतु लिए मौके पर दुकानों में कार्य कर्मचारियों के एनुअल मटेरियल सर्टिफिकेट नहीं पाए गए।अनियमितता पाए जाने पर धारा 32 के नोटिस जारी किए गए।