देहरादून: यमुना कॉलोनी स्थित आवास में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- जल्द ही जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनावों के तहत मंडल अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है की अन्य मंडल अध्यक्षों की घोषणा सोमवार शाम तक हो जाएगी. इसके बाद जल्द ही जिलाध्यक्षो की घोषणा की जाएगी।