चकिया: गरला में नहर की पक्की लाइनिंग और तटबंध टूटने की शिकायत, जांच की मांग
चकिया ग्राम गरला में नहर की पक्की लाइनिंग का तटबंध टूटने और निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए गुरुवार दोपहर 12 बजे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा पूरी परियोजना की गुणवत्ता जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को भी भेजी गई