बेगूसराय: नयागांव थाना पुलिस ने हथियार के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नयागांव थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नयागांव थाना को सूचना मिली कि फायरिंग की घटना का अभियुक्त अपने साथी के साथ घूम रहा है. तुरंत पुलिस स्थल पर पहुंचकर दीना यादव को गिरफ्तार किया है.