बैतूल नगर: आमला CHC की लापरवाही: गंभीर घायल युवक को बिना ड्रेसिंग-टांके लगाए बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती किया
बैतूल जिले के आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को बिना प्राथमिक उपचार दिए ही जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आमला थाना क्षेत्र के जंबाड़ा के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे खराब सड़क के कारण एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर गया।