*बलिया में छठ पर्व पर कपिला पशु आहार द्वारा श्रद्धालुओं को बैग, किताब आदि का वितरण*
*बलिया।* लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर बलिया में कपिला पशु आहार की ओर से श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य किया गया।
छठ घाटों पर पहुंचे व्रतियों और श्रद्धालुओं को कपिला पशु आहार द्वारा *बैग, किताब, कॉपी* सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
आयोजकों ने बताया कि छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता और सेवा का प्रतीक है। इसी भावना के साथ संस्था द्वारा हर वर्ष छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग का कार्य किया जाता है।
वितरण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने कपिला पशु आहार के इस सेवा कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।
Ballia, Ballia | Nov 17, 2026