साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी इमली ढाला के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक हुए घायल
साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी इमली ढाला के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 गाड़ी को सूचना दी गई मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबगंज मे भर्ती कराया। जहां घायल की पहचान गौतम कुमार तथा अमन कुमार के रूप में हुई है।