बहराइच: पानी टंकी होते हुए शहर में किसान यूनियन के पदाधिकारीयो ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
देश में 75 वा गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन टिकैट राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट के आवाहन पर पानी टंकी से शहर में तिरंगा ट्रैकटर यात्रा शुक्रवार दोपहर निकाली गयी। जिसमें देशभक्ति गीत बजाते हुए ट्रैकटर तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।