हाथरस: जिला अस्पताल के ब्लड सेंटर पर निस्वार्थ सेवा संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर, 6 दर्जन लोगों ने किया रक्तदान
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल स्थित ब्लड केंद्र पर बुधवार सुबह 11:30 बजे के लगभग निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर 6 दर्जन के करीब महिला पुरुषों ने रक्तदान किया इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ने रक्तदान करने के फायदे भी बताएं इस शिवर में कई युवाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और लोगों से भी अपील की