घाट: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नंदा नगर में महिलाओं ने जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
Ghaat, Chamoli | Mar 8, 2025 जहां शनिवार को पूरे देश एवं प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को भव्य रूप में मनाया गया वहीं दूरस्थ क्षेत्र नंदा नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को सुबह 11 बजे से महिलाओं ने जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्य बाजार से बस स्टेशन तक जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सम्मान को लेकर जागरूक किया।