घाट: घूनी गांव में ट्रॉली से गिरने के कारण 34 वर्षीय युवक की हुई मौत
Ghaat, Chamoli | Mar 7, 2025 शुक्रवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी में बताया कि नंदानगर के घूनी गांव में खड़िया खनन सामग्री के परिवहन को लेकर लगाई गई ट्रॉली से गिर कर गांव के लखपत सिंह पुत्र महिपाल सिंह ग्राम घूनी नंदानगर, उम्र 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल गोपेश्वर भेजा हैं।