घाट: नंदानगर में अवैध अतिक्रमण पर पुलिस ने की कार्रवाई, 6 लोग किए गिरफ्तार
Ghaat, Chamoli | Mar 9, 2025 रविवार 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना नंदानगर को सूचना मिली कि नंदानगर बाजार में कुरुड़ पुल के पास कुमारतोली में सड़क किनारे खाली पड़ी राजस्व भूमि पर राजेश गौड़ नामक व्यक्ति रात्रि में चोरी छिपे अतिक्रमण कर उक्त भूमि को कब्ज़ा कर उस पर मजदूर लगाकर निर्माण कार्य कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना नंदानगर से पुलिस बल ने मौके पर अतिक्रमण को रोका।