राजगढ़: राउ मा वि घणाऊ की कक्षा 10 की तहसील टॉपर छात्रा तमन्ना को करवाई गई हवाई यात्रा, अन्य विद्यार्थियों को मिली प्रेरणा
Rajgarh, Churu | May 12, 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घणाऊ, तहसील सिद्धमुख की कक्षा 10 की तहसील टॉपर छात्रा तमन्ना पुत्री अभिषेक जांगिड़ को विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने पर विद्यालय के उप्राचार्य गजेंद्र सिंह बौद्ध द्वारा विशेष प्रोत्साहन स्वरूप हवाई जहाज यात्रा करवाई गई। गजेंद्र बोद्ध ने बताया छात्रा व अभिभावकों को हिसार से दिल्ली तक विशेष हवाई यात्रा करवाई।