हमीरपुर: मदारपुर डेरा में युवक ने खड़े ट्रैक्टर के बोनट में लगाई आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के मदारपुर डेरा में राजीव कुमार के खड़े टैक्टर के बोनट में डेरा के ही नीरज ने आग लगा दी। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका,ट्रैक्टर जलने से बच गया।आरोपी ग्रामीणों से अपने को छुड़ा कर भाग गया।पुलिस को तहरीर दी गई।यह जानकारी मंगलवार को ग्यारह बजे मिली है।