भरगामा: 15 लीटर देसी शराब बरामदगी मामले में फरार कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
भरगामा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल करते हुए 15 लीटर देसी शराब बरामदगी मामले के फरार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रात्रि छापेमारी के दौरान उसे धर दबोचा और आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।