सैदपुर: गोरक्षा के समर्थन में सैदपुर में जागरूकता अभियान तेज, राष्ट्रपति और PM को संबोधित पत्रक SDM को सौंपा गया
गोरक्षा और गोसंवर्धन को लेकर नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज हो गया है। सोमवार को गौ रक्षक टीम द्वारा नगर में पैदल मार्च निकालकर लोगों को गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को सौंपा गया।