बाड़मेर: केरल में स्टूडेंट की मौत होने पर बाड़मेर में बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन
Barmer, Barmer | Mar 13, 2024 बाड़मेर में बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसएफआई और केरल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।वायनाड केरल में पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धार्थ जेएस की मौत हो गई थी। इसी को लेकर किया प्रदर्शन।