बाड़मेर: बाड़मेर डिस्कॉम ने विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बकाया एक मुश्त जमा करने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट योजना को पुनः किया शुरू
Barmer, Barmer | Mar 13, 2024 बाड़मेर डिस्कॉम द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया एक मुश्त जमा करने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट योजना को मंगलवार को पुन शुरू किया गया। जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अशोक मीना ने बताया कि घरेलू एवं कृषि श्रेणी सहित अन्य श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के कटे हुए कनेक्शन की बकाया राशि की वसूली के लिए एमनेस्टी योजना लागू की गई है।