मीरगंज: मीरगंज कस्बा से दिनदहाड़े ठगी का मामला सामने आया, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
मीरगंज कस्बा क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े ठगी की वारदात सामने आई है बाजार जा रही एक महिला को अज्ञात युवकों ने बातों में उलझा कर उसके सोने के कुंडल ठग लिए और बाइक से फरार हो गए पीड़िता की शिकायत पर मीरगंज थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है