बांधवगढ़: उमरिया में झमाझम बारिश से मिली राहत, किसानों ने ली चैन की सांस
उमरिया जिले में करीब एक सप्ताह के बारिश के लंबे इंतजार के बाद देर रात से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, आज 17 जुलाई सुबह करीब 9 बजे तक लगातार जारी रहा। इस बारिश से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से जिले का तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बारिश नहीं होने से खेत सूखने लगे थे और किसान की फसल में आयी जान।