नवाबगंज: बाराबंकी में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू
बाराबंकी के बंकी दक्षिण टोला वार्ड नंबर 2 में अमित गैस एजेंसी भारत के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सभी विभागों के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।