गोरखपुर: विशेष अभियान 6.0 के तहत जीएम उदय बोरवणकर ने गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों से किया जनसंवाद, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
गोरखपुर में भारतीय रेल में 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर सहित तीनों मंडलों में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जनसंवाद कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।