बहोरीबंद: बहोरीबंद में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव का आयोजन, जल संरक्षण का दिया संदेश
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड बहोरीबंद में 25 जून से 30 जून तक बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के तिलक-वंदन एवं स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात पटना मढ़िया भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया