बनमनखी: कमरे में फंदे से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी
बनमनखी थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नंबर 03 विशाल बजरंगबली के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बनमनखी थाना पुलिस एवं एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 03 स्थित विशाल