खैरथल: खैरथल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, लंबित मामलों के समयबद्ध और तुरंत निस्तारण के दिए गए निर्देश
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 1:00 जिला सचिवालय खैरथल के सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे।