तानसेन: ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज देखने को मिला, पार्क में लोगों के साथ खेला क्रिकेट, वीडियो वायरल
Tansen, Gwalior | Jun 12, 2026 मंत्री प्रद्युम्न तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र के आनंद नगर में एक पार्क में शुक्रवार सुबह पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ क्रिकेट खेला।खास बात यह है प्लास्टिक के बल्ले से ऊर्जा मंत्री एक साधारण बॉल को भी शाट नहीं लगा सके, बॉल आने से पहले ही उन्होंने बल्ला उठा दिया। इसके बाद उनके समर्थक कहने लगे लॉलीपॉप टाइप की बॉल डालिये तब मंत्री जी शॉट लगाएंगे।