रफीगंज: कोटवारा से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹17 हजार
साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक युवक को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी का शिकार हुए लालचन कुमार, पिता केशो यादव, निवासी कोटवारा, थाना रफीगंज के बैंक खाते में ₹17,000 की ठगी गई राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी। साइबर थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों के समन्वय से ठगी