चूरू: जैन गेस्ट हाउस चुरू में भाजपा के जिला सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
Churu, Churu | Oct 18, 2024 चूरू के स्थानीय जैन गेस्ट हाउस में शुक्रवार को करीब 1 बजे भाजपा सक्रिय सदस्यता महाअभियान के लिए जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ.वासुदेव चावला, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेन्द्र झाझड़िया, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि आदि मौजूद रहे।