चूरू: वार्ड-6 में चूहे के बिल में पानी डालने पर महिला से विवाद को लेकर पुलिस ने 3 जनों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Oct 19, 2024 चूरू के वार्ड संख्या 6 में गत दिनों चूहे के बिल में पानी डालने के विवाद को लेकर महिला से मारपीट मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। कोतवाली थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने शनिवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड संख्या 6 की 30 वर्षीय सरोज ने परिवाद दिया था।