झांसी: दबंगों ने जालसाजी कर भोले-भाले ग्रामीणों की जमीन का कराया बैनामा, शाहजहांपुर समेत अन्य ग्रामीणों ने डीआईजी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | May 1, 2025 तीन-चार लोगों द्वारा जालसाजी कर भोले-भाले ग्रामीणों की जमीन का बैनामा करा लेने का मामला सामने आया है। बैनामा होने की जानकारी मिलने पर जब पीड़ितों ने बैनामा के बदले पैसा दिए जाने तथा धोखाधड़ी कर बैनामा कराए जाने का उलाहना दिया, तो उन्हें गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।