झांसी: सपा नेता सीताराम कुशवाहा ने मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी से की मुलाकात, कहा- भतीजियों ने कराया झूठा मुकदमा
Jhansi, Jhansi | May 1, 2025 झांसी में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा के खिलाफ उनकी भतीजी ने हत्या करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद सपा नेता गुरुवार को SSP से मिलने पहुंचे। यहां वह मीडिया के सामने भावुक हो गए। बोले, जिस भाई को बेटे की तरह पाला आज वह उन पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगा रहा है।