झांसी: झांसी में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय पर लगाए नारे, कहा- भाजपा ने अराजक तत्वों को दी है खुली छूट
Jhansi, Jhansi | May 1, 2025 उत्तर प्रदेश समेत झांसी में भी समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यहां जोरदार नारेबाजी की। साथी ही एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। सपा नेताओं का कहना था कि ये रामजी लाल सुमन पर हमला नहीं बल्कि दलितों और देश की जनता पर हमला है।