बिंदकी: चौडगरा कस्बे के शुक्ला नगर स्थित फूड फैक्ट्री के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के शुक्ला नगर स्थित एक फूड फैक्ट्री के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि आदि की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया था। मांग पूरी होने के आश्वासन पर कर्मचारी काम करने पर सहमत हुए थे। बुधवार को सुबह 7 बजे जब कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई की मांग पूरी नहीं की जाएगी तो कर्मचारी आंदोलित हो गए।