शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर के लालाराम बने पीएम मोदी के मुरीद, उद्घाटन समारोह से घर ले गए प्रधानमंत्री की तस्वीर, वीडियो हुआ वायरल
शाहजहाँपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आम जनता का लगाव अक्सर अलग-अलग रूपों में सामने आता है। ताजा मामला शाहजहाँपुर के एक ग्रामीण से जुड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, जनपद की ददरौल विधानसभा के ग्राम खडवौरा निवासी लालाराम वर्मा बुधवार को हरदोई के मल्लावां में आयोजित गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह में शा