लातेहार: विश्व पर्यावरण दिवस पर लातेहार में चला ‘एक पेड़ झारखण्ड के नाम’ अभियान, पुलिसकर्मियों ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ झारखण्ड के नाम’ के तहत लातेहार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।