फिरोज़ाबाद: रहना नाले की पुलिया के पास स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के रहना नाले की पुलिया के पास हादसा हुआ है। स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में ई- रिक्शा बेकाबू होकर गड्डे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्सा चालक अनिल गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगो की मदत से घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।