पिपरा: 12 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में निरंजन साव को गिरफ्तार कर हरिहरगंज पुलिस ने भेजा जेल
Pipra, Palamu | Aug 1, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पथरा पिकेट अंतर्गत सरसोत गांव निवासी रामपति साव के पुत्र निरंजन साव को 12 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में हरिहरगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध हरिहरगंज थाना में कांड संख्या 139/26 दर्ज है।हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोदार ने शनिवार की शाम 5 बजे बताया।