तरबगंज: किशोरी बहला फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ तरबगंज पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस किया दर्ज
तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसला कर भाग ले जाने के मामले में उसके भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।किशोरी के भाई ने दर्ज केस में बताया कि उसकी 17 वर्षी बहन को बीते 3 जून की शाम 6:30 बजे अपहरण कर लिया गया।काफी तलाश की गई।तब जाकर पता चला कि उसके रिश्तेदार पिता पुत्र ने उसकी बहन को बहला फुसला कर भाग ले जाने में सहयोग किया है।