करायपरसुराय अंचल अंतर्गत मखदुमपुर पंचायत में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी के द्वारा आम जनता के साथ किए गए असम्मानजनक व्यवहार का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजस्व कर्मचारी सरकारी कार्यों के निष्पादन के दौरान जनता से दुर्व्यवहार करते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।