बलिया: बालाचक के समीप सड़क किनारे मिले युवक के शव को परिजनों ने हत्या बताया, पुलिस पर जांच का दबाव
बलिया थाना क्षेत्र के बालाचक के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस पर जांच का दबाव बनाया है। बलिया पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।मृतक की पहचान बादल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मान रही है, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है