पांडू: नागपंचमी पर कजरू खुर्द में सजा भव्य मेला, कथा वाचन में उमड़े श्रद्धालु
Pandu, Palamu | Aug 17, 2026 नागपंचमी के अवसर पर पाण्डु प्रखंड के कजरू खुर्द गांव में सोमवार को भव्य मेला एवं कथा वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर सुबह से ही गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।