इटकी: इटकी में शहीदों का गांव 'सेमरा' अब बनेगा मॉडल विलेज! रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने लिया गोद, शहीदों को नमन, वीरांगनाओं
Itki, Ranchi | Jun 26, 2026 रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची के इटकी प्रखंड के बलिदानियों के गांव 'सेमरा' को गोद लिया। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वीर सपूतों की माताओं और वीरांगनाओं के चरण धोकर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री ने गांव के विकास के लिए 40 सोलर लाइट, मुफ्त कंप्यूटर वैन, अत्याधुनिक लाइब्रेरी और चलंत स्वास्थ्य वैन की बड़ी घोषणाएं कीं।