छतरपुर नगर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर के दवा विक्रेता हड़ताल पर, बिना पर्चे दवाएं बेचने का आरोप
देशभर में दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल रही, जिससे अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे। औषधि विक्रेताओं ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना पर्चे दवाओं की बिक्री, नकली दवाओं की आशंका और भारी डिस्काउंट को लेकर गंभीर चिंता जताई। संघ ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कहा है कि कोरोना काल की अस्थायी अनुमति को अब स्थायी व्यापार में बदल दिया गया है,